Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : लूटपाट के इरादे से ट्रैन में घुसे दो लोगों को यात्रियों की पिटाई, जान बचाने हेतु दोनों शख्स चलती ट्रैन से कूदे, एक की मौत व एक गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : असावटी -पलवल के बीच चलती लखनऊ -आगरा इंटरसिटी ट्रेन से बीती रात दो लोगों की कूदने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस घटना में एक शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पलवल के शव कक्ष में रखवा दिया हैं। जबकि दूसरे शख्स को गंभीर अवस्था में दिल्ली के ट्रामा सेंटर में  भर्ती कराया गया हैं। दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही थी ट्रैन ।

      सूत्र बतातें हैं कि लखनऊ -आगरा इंटरसिटी ट्रैन में रात तक़रीबन 10 बजे के दो लोग असावटी रेलवे स्टेशन से एक साथ चढ़े थे और इन दोनों  ने ट्रेन में जैसे ही लूटपाट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की कि यात्री उस पर टूट पड़े और जिससे बचने के लिए यह दोनों लोग जल्दी से भाग कर असावटी -पलवल के बीच चलती ट्रैन से कूद गए जिसमें एक  शख्स ( 38 ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स जिसकी उम्र करीब 24 -25 साल हैं जिसको गंभीर अवस्था में दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं। बताया गया है कि इस प्रकरण में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेने की खबर  और पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रहीं हैं। वहीँ ,  जीआरपी पुलिस का कहना हैं कि इस प्रकरण की अभी जांच की जा रही है। क्यूंकि आज सुबह ही घायल शख्स  को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा कर आए हैं और अब पलवल चौकी में आगे की कार्रवाई हेतु जा रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद में बना पहला सीएनजी आधारित पशु श्मशान घाट, पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा मॉडल : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लिंग्याज़ विद्यापीठ ने सफल मेगा जॉब फेयर 2024 का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बड़ी बहन ने भाई को फोन छोड़कर पढ़ाई करने को कहा तो भाई ने गला दबाकर कर दी बहन की हत्या-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x