Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आयोजित की गई रैन डांस में एक साथ हजारों लोगों ने फ़िल्मी गानों पर मस्ती के साथ झूमे,खिले चेहरों ने थकान कर दी दूर, वीरेंद्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज रैन डांस का आयोजन किया गया जिसमें में ग्रीन फील्ड कालोनी के हजारों परिवार के लोगों ने एक साथ रंगीन पानी के फुहारे में डांस किया इस रैन डांस में युवाओं,महिलाओं व बुजुर्गों ने जमकर फ़िल्मी गानों के ऊपर डांस किया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर मुस्कान और मस्ती देखने को मिला । जब वह लोगों चेहरे खिले और मुस्कराते हुए देखते हैं, तो उनकी इस आयोजन में किया गया मेहनत और थकावत दूर हो जाता हैं और उनका मन गद गद हो जाता हैं।
आयोजक वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि पिछले 5 सालों से वह लगातार ग्रीन फील्ड कालोनी में रैन डांस का आयोजित किया जा रहा हैं और इतना बड़ा आयोजन दिल्ली -एनसीआर में सिर्फ फरीदाबाद में ही लोगों को देखने को मिलता हैं। उनका कहना हैं कि आज इस रैन डांस में तक़रीबन एक लाख लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया जबकि इस इलाके में पानी की काफी किल्लत रहती हैं पर वह पहले से ही पानी का इंतजाम कर लेते हैं जोकि आप स्वंय देख सकते हैं और डांस कर रहे हैं लोगों के चेहरे रंगों से रंगें हुए हैं और रंगीन पानी के फुहारे के बीच एक साथ हजारों परिवार के लोग एक साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
उनका कहना हैं कि यह आयोजन वह अपनी तरफ से इस कार्य क्रम को करवाते हैं और उन्हें काफी ख़ुशी मिलती हैं।सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इस ग्रीन फील्ड कालोनी में हजारों परिवार ऐसे हैं जो अलग -अलग प्रदेशों के हैं और इस त्यौहार में उन्हें अपनों कमी महसूस होती हैं और इन लोगों को आज के दिन अपने घर से निकलने में हिचक होती हैं और वह उनकी हिचक को दूर करने हेतु होली के दिन रैन डांस का कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिससे हजारों लोग एक साथ तनाव मुक्त हो जाते हैं। जब वह लोगों चेहरे खिले और मुस्कराते हुए देखते हैं, तो उनकी इस आयोजन में किया गया मेहनत और थकावत दूर हो जाता हैं और उनका मन गद गद हो जाता हैं।



Related posts

फरीदाबाद :जाट संस्था फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है प्रधान चौधरी वजीर सिंह रेढू बने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डॉ. राजीव सिंह गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलसचिव नियुक्त

Ajit Sinha

मोबाइल से सिम व आधार कार्ड चोरी करके अपने फोन में यूपीआई जेनरेट कर अपने खाते में 10 लाख रूपए धोखे कर लिए ट्रांसफर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x