Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

गांव छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर कार रोक कर, जीजा ने विधवा साली से किया मारपीट कर दुष्कर्म, आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा : यदि पति का सहारा ना रहे तो एक महिला के लिए समाज में जीना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में पराए ही नहीं अपनों से भी उसे अस्मिता बचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में घटित हुआ, जब रिश्ते में जीजा लगने वाले एक शख्स में अपनी विधवा साली को दुष्कर्म का शिकार बना रिश्तो को तार -तार कर दिया। कोतवाली जेवर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आर्रोपित को गिरफ्तार न्यायालय के सम्मुख पेश किया है, जहां से आरोपित को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपित का नाम विकास है, जिसे पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के सबोता अंडरपास से गिरफ्तार किया है। विकास पर उसकी विधवा साली ने जबरन दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसे मारपीट कर रास्ते में  ही फेंक देने का आरोप लगाया था।  पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता का कहना है, कि उसके पति के निधन के बाद से उसके परिवार का गुजारा मुश्किल से चल रहा था।  गुजर बसर करने के लिए उसने कस्बे के एक अस्पताल में वार्ड आया की नौकरी कर रही थी। जिससे वह अपना और बच्चों का लालन-पालन कर रही थी।  दो दिन पहले उसका जीजा विकास उसे कस्बे में मिला था और बताया कि वह गांव जा रहा है. उसने पीड़िता को भी कार में बिठा लिया और कुछ दूर जाने के बाद सुनसान जगह पर रास्ते के किनारे कार रोक कर लॉक कर दिया उसके साथ जबरदस्ती करने लगा जिसका उसने विरोध किया तो मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए  पीड़िता को सड़क पर फेंक कर भाग गया।  कोतवाली जेवर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश  किया है, जहां से आरोपित  को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला प्रशासन की सजगता व सतर्कता से नगर निगम चुनाव शांतिप्रिय ढंग से हुआ संपन्न : डीसी

Ajit Sinha

एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से भारी मात्रा में 640 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:2026-27 बजट को बनाया जाएगा अधिक टिकाऊ और नागरिक-अनुकूल : डी.एस ढेसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x