Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून परेड में रही प्रथम,14 पुलिस कर्मचारियों को बेहतरीन कार्य के लिए किया गया सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद के सेक्टर-12 में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरियाणा सरकार,गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे, जिनके द्वारा ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारम्भ किया। समारोह के दौरान परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून प्रथम स्थान पर रही।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि विभिन्न विभागों व स्कूलों के द्वारा इस समारोह में भाग लिया। फरीदाबाद पुलिस की तरफ से 4 प्लाटून ने परेड में भाग लिया। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।  परेड कमाण्डर, विकास, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की टुकड़ियों ने परेड निकाली। परेड में फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून प्रथम स्थान पर रही।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। फरीदाबाद पुलिस के 14 पुलिस कर्मी निरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर- 30, उप निरीक्षक रमेश कुमार, प्रभारी अपराध शाखा डीएलएफ, उप निरीक्षक नरेश कुमार, प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर 56, उप निरीक्षक महेंद्र प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर 85, उप निरीक्षक दीपक लोहान, प्रभारी अपराध शाखा सेंट्रल, उप निरीक्षक सुंदर सिंह प्रभारी AVTS फरीदाबाद, उप निरीक्षक अश्विनी, प्रभारी साइबर सेल फरीदाबाद,

सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार, साइबर सेल फरीदाबाद,प्रधान सिपाही अनिल कुमार, अपराध शाखा सेक्टर 30, प्रधान सिपाही जगदीश राय अपराध शाखा सेक्टर 56,सिपाही वेंकटेश अपराध शाखा ऊंचा गांव, सिपाही मोहित अपराध शाखा सेक्टर 30, महिला उप निरीक्षक संजोगिता, कार्यालय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद व महिला सहायक उप निरीक्षक मंजू बाला पैरवी स्टाफ, जिला अदालत फरीदाबाद को उनके बेहतरीन कार्य के लिए मुख्य अतिथि श्री गौरव गौतम ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त फरीदाबाद विक्रम सिंह यादव, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजन व गणमान्य नागरिक तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद : कोठी में चल रहे सैक्स रैकेट का सेक्टर -7 पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 लड़कियों सहित पांच लोगों किया गिरफ्तार, जेल।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के मामले में लाइसेंस क्लर्क को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध रूप से लिंग जांच करने व पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई होगी तेज : सीएमओ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x