Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

राशन डिपो होल्डर की शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिजनों ने शिकायतकर्त्ता को पीटने के मामले में 2 महिला सहित 3 अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डिपो होल्डर की राशन सही तरह तरीके से वितरण न करने के संबंध में शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिवार वालों ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज, मार पिटाई करने और की गई शिकायत को तुरंत वापिस लेने की धमकी देने के एक मामले में थाना सेक्टर-58 बल्लभगढ़ की टीम ने आज दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किए है गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम नगीना , सल्ला व मक़सूद है।     

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-58 में इकबाल निवासी खंदावली,बल्लभगढ़ ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने मकशुद डिपो होल्डर के डीएफएसओ में राशन सही से ना बांटने पर एक शिकायत दी थी जिसको लेकर 9 मार्च को मक़सूद के परिवार वालों और कुछ लडको ने उसे उसके घर के बाहर रोक, जिसके बाद उन्होंने उसके परिवार वालो के साथ गाली- गलौच तथा मारपीट की और शिकायत वापिस लेने की धमकी दी। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि पुलिस चौकी सीकरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगीना, सल्ला व आजाद निवासी  गांव खंदावली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने सही राशन न बांटने के कारण मकसुद डिपो होल्डर के खिलाफ एक शिकायत दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए मकशुद व उसके परिवारगणों ने मिलकर उसके व उसके परिवार वालों के साथ मार पिटाई की। पुलिस की माने तो आरोपितों  को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related posts

कार्रवाई: साइबर ठगों के 20,545 मोबाइल नंबर कराएं ‘‘ब्लॉक‘‘

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड वालों ये वक़्त चुकने का नहीं, बल्कि बड़खल से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा को जिताने का है-वीरेंद्र भड़ाना।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फरीदाबाद आगमन पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x