Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लोन देने, पॉलिसी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश, एक महिला समेत 11 को अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
साइबर क्राइम टीम, सर्विलांस टीम नोएडा और थाना फेस-1 पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई, सेक्टर- 16 में ऑपरेट हो रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों का डाटा हासिल  कर उनको 9 प्रतिशत ब्याज पर लोन देने पॉलिसी बेचने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला समेत 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन डेस्क फोन सिम एवं कस्टमरों का अनाधिकृत डाटा बरामद किया गया हैं। 
 
पुलिस के गिरफ्त में खड़े ठगों की टोली का मास्टर माइंड कॉल सेंटर का डायरेक्टर गौरव जोशी और उन की पत्नी नेहा है, दोनों मौके से फरार है जिनकी तलाश की जा रही है. डीसीपी नोएडा ने बताया कि कॉल सेंटर का मुख्य काम देखने वाला विक्रम सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि, हम लोगो को पूरे भारत वर्ष के लोगों का डाटा उपलब्ध कराया जाता था और यह लोग कस्टमर को कॉल करके उनको 0% ब्याज पर लोन देने का झांसा देते हैं,  फिर कस्ट्मरों को अपने जाल में फसा कर रजिस्ट्रेशन एवं जीएसटी जमा करने के नाम पर पैसे लेकर उनका बीमा पॉलिसी कराकर दे देते थे, जब कि लोन कराने के लिए ये लोग ऑथोराइज नहीं थे. जिन बीमा कंपनियों के नाम के खातों में जमा कराई जाती है। उन कंपनियों से इनको कमीशन के रूप में 40% से 60% तक का कमीशन मिल जाता है।

डीसीपी नोएडा ने बताया कि इनसे जो अकाउंट्स के डीटेल मिले हैं वह पूरे भारत से है. पूरे पैन इंडिया में ये नेटवर्क चला रहे थे और काफी समय से चला रहे थे। इनके पास से काफी ज्यादा डेटा मिला है,  जो एक्सेल शीट में डेटा है और उसको एनालाइज किया जा रहा है.इनके पास से भारी मात्रा में लैपटॉप, आईपैड, फ़ोन और डाक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। अभी इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

प्रॉपर्टी आईडी में कमियां बता कर 9000 रुपए रिश्वत लेते क्लर्क बिजेंद्र रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कार में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर, लूटपाट करने वाले 2 डिलीवरी बॉय पकड़े गए।

Ajit Sinha

आगरा ट्रिपल मर्डर: तीन लाख रुपयों के लिए हाथ, मुंह व पैरों को टेप से बांध तीनों को जिन्दा जलाया था, पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x