Athrav – Online News Portal
दिल्ली

सीएम: धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है-वीडियो देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
धराली उत्तरकाशी में बदाल के फटने से आई सैलाब ने सैकड़ों मकान एवं होटल को अपने साथ बहा कर ले गए इस आई भारी तबाही में काफी लोगों को अपने साथ बहा ले गए। इस तबाही की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम एनडीआरएफ , एसडीआरएफ, सेना के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए रवाना हो गई। ये पूरा का पूरा इलाका जलमग्न एवं मिट्टी के कारण दल की रूप ले चुकी है। अभी तो बचाव कार्य को प्राथमिकता के साथ तौर पर संयुक्त टीम जुटी हुई है।
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ-सीएम पुष्कर सिंह धामी

धराली (उत्तरकाशी) के प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, NDRF एवं SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है-सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related posts

नई दिल्ली: ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण 27 मार्च (सोमवार) से 30 अप्रैल (रविवार) 2023 तक

Ajit Sinha

नेवी को मिलेगी ‘तारिणी’, समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

Ajit Sinha

20 करोड़ रूपए की हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x