Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने आज कार्यालय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज सोमवार को  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सेक्टर 21C फरीदाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रबंधक थाना व प्रभारी अपराध शाखा मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त ने मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, महिला विरुद्ध अपराध पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए,

लड़ाई झगड़े के मामलों में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए साथ ही पुरानी रंजिश के मामलों पर भी निगरानी रखी जाए।पुलिस आयुक्त ने सभी प्रबंधक थाना को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गस्त बढ़ाई जाए, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग खासकर नौजवानों को चेक किया जाए तथा प्रभावी नाकाबंदी लगाई जाए।अपराध शाखाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जघन्य अपराधों में जमानत या बरी होकर बाहर आए आरोपियों पर निगरानी रखी जाए। नशा तस्करों पर कार्रवाही करते हुए ठोस कदम उठाए जाएं।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी ईमानदारी व निष्ठा से अपनी ड्यूटी करेंगे। किसी प्रकार की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोष्ठी के दौरान अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, मकसूद अहमद पुलिस उपायुक्त NIT, राजकुमार पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़, जयवीर पुलिस उपायुक्त यातायात सहित सभी सहायक पुलिस आयुक्त, प्रबंधक थाना व प्रभारी अपराध शाखा मौजूद रहे।

Related posts

लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में जब्त की गई कुल 75.44 करोड़ रुपये की अवैध शराब, नगदी व मादक पदार्थ

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक दसवीं के छात्र ने अपने दो दोस्तों के मिलकर अपने छोटे भाई व आठवीं के छात्र का किया अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम 27 व 28 अक्टूबर को : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x