Athrav – Online News Portal
Uncategorized

भाजपा पंचकूला ने घोषित किए पंचकूला जिले के मंडल प्रभारियों के नाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने आज सोमवार को विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी कार्यों को जमीनी स्तर पर और अधिक संगठित व प्रभावी बनाना है।

घोषित सूची के अनुसार निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है:
कालका विधानसभा क्षेत्र:
1. कालका – राज कुमार शर्मा
2. पिंजौर – ज्वाला सिंह
3. रायतन – पूनम कोली
4. मोरनी – युवराज कौशिक
5. रायपुररानी – संजीव कौशल

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र:
1. माता मनसा –अमरिंदर सिंह
2. मां चंडी– सुरेश वर्मा
3. नाडा साहिब – उमेश सूद
4. बरवाला– तजेंद्र गुप्ता (टोनी)
इस अवसर पर जिला प्रधान अजय मित्तल ने कहा कि सभी नव नियुक्त प्रभारी पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आशा जताई कि यह नई टीम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट आज गांव मच्छगर और मुंझेड़ी के दो अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति सरकार एवं प्रशासन गंभीर एवं कटिबद्ध,विक्रम आईएएस

Ajit Sinha

दुकानदार ने दिया ‘1 रुपए में 1 साड़ी का ऑफर, उमड़ी भारी भीड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x