Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक राशन डिपो में की छापेमारी,195 क्विंटल गेहूं, 31 क्विंटल बाजरा व 872 लीटर सरसों तेल कम मिले,केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त ने शुक्रवार को सेक्टर-3 फरीदाबाद स्थित एक सरकारी राशन डिपो की दुकान में छापेमारी की कार्रवाई की, छापेमारी की कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम को 195 क्विंटल गेहूं, 31 क्विंटल बाजरा व 872 लीटर सरसो तेल कम मिले। इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में सियाराम डिपो धारक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे आगे की कार्रवाई अब सेक्टर -8 थाने की पुलिस करेगी। डीएसपी राजदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 2 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 36 गज प्लॉट सेक्टर- 3 फरीदाबाद स्थित सियाराम राशन डिपो एफपीएस आईडी 108800400282 के द्वारा सरकारी राशन को पात्र व्यक्तियों को वितरित न करके सरकारी राशन की कालाबाजारी की गई है यदि अचानक डिपो चैक किया जाए तो स्टॉक पाया जाएगा।

उनका कहना है कि प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा एएफएसओ मनोज कुमार बल्लभगढ़ व खाद्य निरीक्षक सत्यनारायण से सिया राम के राशन डिपो पर मौजूद सरकारी राशन के स्टॉक को भौतिक निरीक्षण कराने का प्रयास किया गया। सियाराम राशन डिपो होल्डर अपने डिपो पर उपस्थित नहीं मिला। राशन डिपो होल्डर से उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करके कहा गया कि राशन डिपो पर पहुंच कर सरकारी राशन के भौतिक स्टॉक का मिलन कराए। काफी कहने के बाद भी राशन डिपो होल्डर सियाराम डिपो पर उपस्थित नहीं हुआ।उनका कहना है कि करीब ढाई-तीन घंटा इंतजार करने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सिया राम के राशन डिपो को सील कर दिया तथा सूचना दी गई की 3 जुलाई 2025 को राशन डिपो पर मौजूद स्टॉक का भौतिक निरीक्षण कराए। दिनांक 03-07-2025 को उपरोक्त नोटिस की पालना में सियाराम राशन डिपो होल्डर द्वारा खाद्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि उसके राशन डिपो पर मौजूद स्टॉक का भौतिक निरीक्षण किया जाए।जिसपर सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बल्लभगढ़ व अन्य अधिकारियों द्वारा मौजिज व्यक्ति राहुल की मौजूदगी में सियाराम के राशन डिपो की सील खोलते हुए भौतिक निरीक्षण किया गया। भौतिक निरीक्षण पर इस डिपो पर 195 क्विंटल गेहूं, 31 क्विंटल बाजरा 872 लीटर सरसों का तेल रिकॉर्ड अनुसार कम पाया गया। सरकारी राशन स्टॉक से कम पाया जाने पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक सत्यनारायण की शिकायत पर आरोपित सियाराम राशन डिपो होल्डर के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना सेक्टर 8 में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर अंकित कराया गया तथा आरोपित सियाराम को भी स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है। स्थानीय पुलिस थाना सेक्टर 8 द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ठेका धमाका: डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि केंटेनमेंट एरिया में शराब के ठेके  नहीं खुलेगें, सै.16,फरीदाबाद में कैसे खुल गया।    

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, डब्ल्यूआर-द्वितीय इकाई ने आज ड्रग सिंडिकेट के एक प्रमुख सदस्य को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसजीएम नगर थाने की पुलिस ने एक कंटेनर से 900 देशी शराब की पेटियां सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x