Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तारी का डर दिखा कर ऐंठे थे 2,23,00,000/- रूपये, खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखा कर 2 करोड़ 23 लाख रूपए की ठगी के मामले में ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपित को थाना साइबर सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक के खाते में ठगी के 39 लाख रूपए आए थे। गिरफ्तार आरोपित के नाम विजय कुमार अमृत लाल ठक्कर (38) निवासी सरगम सोसाइटी, शिवनगर रोड, डीसा, गुजरात रानपुर रोड, वीं.के.गैलेक्सी सोसायटी, डीसा, जिला बनासकांठा, गुजरात है। इस मुकदमे में कुल 8 आरोपितों को थाना साइबर सेंट्रल की टीम गिरफ्तार कर चुकी है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-29, फरीदाबाद निवासी  एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि गत 26 जून को उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आया और खुद को क्राइम ब्रांच मुम्बई का अधिकारी बताया। जिसने कहा कि शिकायतकर्ता का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है तथा खातों की जांच के लिए स्टेटमेंट मांगी। इसके बाद गत 28 जून को उसके पास फिर कॉल आया और बताया गया कि खाता से अवैध पैसे का लेन देन हुआ है। ठगों ने मामले को रफा दफा करने के लिए ठगों ने शिकायतकर्ता से 1,30,00,000/-रूपए की मांग की, जिस पर शिकायतकर्ता ने गिरफ्तारी के डर से ठगों के बताए गए खाते  में पैसे भेज दिए । इसके बाद भी शिकायतकर्ता को लगातार गिरफ्तारी का डर दिया गया और इस प्रकार उससे कुल 2,23,00,000/- रूपये ऐंठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि साइबर थाना सेंट्रल ने कार्रवाई करते हुए विजय कुमार अमृत लाल ठक्कर (38) निवासी सरगम सोसाइटी, शिवनगर रोड, डीसा, गुजरात रानपुर रोड, वीं.के.गैलेक्सी सोसायटी, डीसा, जिला बनासकांठा, गुजरात को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता है, उसने चमन लाल का खाता आगे ठगों को दिया था। इस खाता में ठगी के 39 लाख रूपये आए  थे। चमन लाल सहित आठ आरोपितों  को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित  को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद में पटवारी 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कैसे ईमानदारी से कार्य करेंगें निगम के अधिकारी, आदात तो बेईमानी की हैं, ईमानदारी से कार्य पूरा करने का संकल्प लें निगम, निगमायुक्त, समीरपाल सरो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहा है भाजपा का स्वच्छता अभियान : नितिन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x