Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जिले में नशा मुक्ति को लेकर जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिले में नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एनकॉर्ड कमेटी की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीसी अजय कुमार ने की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नशे के खिलाफ समन्वित रणनीति बनाने और जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

डीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में शिक्षण संस्थानों और खेल विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, और हेल्पलाइन नंबरों की सूचना प्रॉमिनेंटली चस्पा की जाए ताकि विद्यार्थी नशे के दुष्परिणामों से सचेत हो सकें।उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि यदि ड्रग्स की बिक्री या सेवन से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह सीधे उन्हें या संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें, ताकि तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।बैठक में डीसी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे ड्रग्स बेचने वालों पर छापेमारी तेज करें और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ शिकंजा कसा जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।इसके अतिरिक्त, डीसी ने निर्देश दिए कि स्कूलों व कॉलेजों के पास पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, तथा वहां सामान बेचने वाले वेंडरों की नियमित जांच की जाए, जिससे इन क्षेत्रों में नशे की पहुंच को रोका जा सके।बैठक में गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, सोहना के एसडीएम अखिलेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नशा मुक्त गुरुग्राम के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

मोबाइल फोन चोरी के शक में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने अपने स्टाफ की हत्या कर, खड्ढे खोद कर उसमें दफना दिया-4 अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम : उर्वशी गैस एजेंसी के मैनेजर से पिस्टल की नौक पर 37 लाख रूपए लूटने के दो लूटेरों को क्राइम यूनिट 9 ने गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

पत्नी से मिलने के लिए किया उसके पड़ोसी के 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद ,आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x