Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

दो दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया अवलोकन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को गुरुग्राम में एनएफटी, एआई व मेटावर्स के युग मे अपराध व सुरक्षा थीम पर आयोजित दो दिवसीय जी 20 सम्मेलन के समापन सत्र से पूर्व सुरक्षा विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों द्वारा साइबर सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शित की गई स्टॉल पर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीकों व विभिन्न नवाचारों की भी जानकारी ली।केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने हरियाणा सरकार द्वारा साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमों व लोगों को इसके प्रति सचेत करने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों पर आधारित सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा की।
उन्होंने स्टॉल का अवलोकन करते हुए वहां प्रदर्शित की जा रही डॉक्युमेंट्री को भी देखा जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्ग दर्शन में हरियाणा में हुए पुलिस सुधार, पंचकूला में साइबर फोरेंसिक लैब की स्थापना, साइबर हेल्पलाइन 1930, 318 साइबर हेल्प डेस्क, 29 साइबर पुलिस स्टेशन सहित अपराध की रोकथाम व सुरक्षा जैसे विषयों के बारे में विस्तार से दर्शाया गया है।रेल मंत्री  वैष्णव ने प्रदर्शनी में हरियाणा पुलिस के स्टॉल का अवलोकन कर साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अपनाई जा रही रणनीति को भी समझा। इस दौरान जिला नूहं के एसपी वरुण सिंगला ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा पुलिस द्वारा अप्रैल 2023 में साइबर क्राइम हॉटस्पॉट मेवात में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की गई थी। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि यह भारत में अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी थी और इसमें कुल 5000 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने 14 गांवों में फैले 320 साइबर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 90 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस छापेमारी में उनसे 66 मोबाइल डिवाइस और 5 माइक्रो एटीएम मशीनों सहित बड़ी संख्या में आईटी डिवाइस जब्त किए और 739 फर्जी सिम, 307 फर्जी बैंक खाते और 199 यूपीआई हैंडल के विवरण सहित कई फर्जी दस्तावेजों का खुलासा किया गया।रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में की गई इस पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर की गई यह कार्रवाई निश्चित रूप से साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के प्रयासों को एक नई गति प्रदान करेगी।गौरतलब है कि दो दिवसीय प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसे अपराधों को रोकने और जांच में तेजी लाने के लिए साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने,पुलिस कर्मचारियों की क्षमता निर्माण व प्रशिक्षण सहित साइबर फोरेंसिक सुविधाओं में सुधार आदि के लिए चलाए गए उल्लेखनीय कार्यक्रम व उपलब्धियां डिस्पले की गई हैं। सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग हरियाणा के साथ पुलिस की ओर से दो अलग-अलग स्टाल पर यह उपलब्धियां फिल्म व ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित की गयी हैं। और देश विदेश से आये प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार की जन सुरक्षा को लेकर प्रदत्त सेवाओं की जानकारी ली।

Related posts

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गो को अरेस्ट कर, इनके कब्जे से 2 पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी ने की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां-ॐ प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन ने दिया कर्मचारियों को 1500 रुपए दिवाली टोकन गिफ्ट-पीसी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x