Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दो थानों के एसएचओ सहित 25 पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : आज बुधवार को पुलिस उपायुक्त पूर्व गुरुग्राम गौरव IPS, की अध्यक्षता में एक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अपराध समीक्षा में गुरुग्राम पुलिस जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, सभी थाना प्रबन्धक व सभी पुलिस चौकी इंचार्ज सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

पुलिस उपायुक्त पूर्व , गुरुग्राम गौरव IPS, द्वारा इस अपराध समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जोन के अपराधों व उन पर की गई पुलिस कार्रवाई का मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर अपराधों/अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करके सराहनीय/उत्कृष्ट पुलिस कार्रवाई करने थाना प्रबंधक सुशांत लोक, थाना प्रबंधक सदर सहित सहित कुल 25 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। यह प्रशंसा-पत्र पुलिसकर्मियों को उनकी द्वारा अपराध नियंत्रण, सक्रिय गश्त, प्रभावी पुलिस उपस्थिति, मुकदमों के शीघ्र निपटारे एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी इत्यादि प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया।
गौरव IPS द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे अधिकारी विभाग की प्रेरणा होते हैं। यह पुरस्कार अन्य पुलिस कर्मचारियों के लिए भी एक प्रोत्साहन स्वरूप है। गुरुग्राम पुलिस अपने सभी अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी एवं जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।

Related posts

अवैध संबंध: पत्नी, उसकी बेटी व पत्नी की अपराधी आशिक ने साजिश रच पति की छुरा घोंप कर सरेआम हत्या कर दी, अरेस्ट।

Ajit Sinha

पलवल: एक बंद बॉडी वाले ट्रक के कंटेनर के अंदर बने तहखाने से दो करोड़ रुपए के नशीला पदार्थ बरामद – एसपी

Ajit Sinha

सोनीपत पुलिस की साइबर सेल की टीम ने निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 फ्रॉड पकड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x