Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

पंचायत में झगड़ा करने, घर पर पथराव के साथ फायरिंग करके कातिलाना हमले के सनसनीखेज मामले के आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पंचायत में झगड़ा करने, और घर पर जाकर फायरिंग के साथ पथराव करते हुए जानलेवा हमला करने के एक सनसनीखेज मामले में थाना बहिन के एसएचओ यशवीर की टीम ने आज शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अन्नू रावत है। अन्य आरोपितों को पुलिस ने जल्द पकड़ने का दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में बहीन थाना प्रभारी निरीक्षक यसवीर सिंह टीम ने फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अंधोप निवासी रणजीत ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 मई को सुबह दस बजे उनके पुत्र राहुल को घनश्याम ने गाली दी और झगड़ा किया। जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने पंचायत में आपसी समझौता करा दिया। पंचायत के बीच में ही अन्नू रावत, संदीप, मोहन व राहुल ने उनको धमकी दी। पंचायत के पंचों ने उनको धमकाया। इसके बावजूद झगड़ा कर दिया। उसके बाद अपरान्ह में उनके घर पर आकर अन्नू रावत, संदीप, बिरमा जानलेवा हमला कर दिया। अन्नू के हाथ में कट्टा था। उसने जान से मारने की नीयत से सीधी फायरिंग कर दी। उनके हाथ में गोली लगी। आरोपित ने फरसा लेकर भी हमला किया। संदीप ने अपने हाथ में लिए हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बाला के पैर में सीधा लोहे की रॉड मारी। जिससे चोट आई। उसका कहना है कि वे घर से बाहर ही नहीं निकले। पीड़ित गोली लगने से बेहोश हो गया। शिकायत के अनुसार आरोपितों  ने पथराव भी किया। उनका कहना है कि मामले में एसआई मनोज कुमार ने गत दिनांक 19 जून को वारदात में शामिल आरोपित  अन्नू रावत को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपित को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में जुड़े किसी भी आरोपित को नहीं बख्शा जाएगा।

Related posts

एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के बांग्लादेशी छात्र ने कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

प्रेमिका शादी का दबाव बना और बहन की सम्पति में से हिस्सा मांग रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को फेंक दिया।

Ajit Sinha

अस्पताल में सर्च ऑपरेशन:पुलिस कस्टडी से फरार 25 हज़ार के इनामी,मुठभेड़ में घायल बदमाश को धर दबोचा-देखें लाइव वीडियो  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x