Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठ भेड,गोली लगने से एक बदमाश घायल, 3 अरेस्ट  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा थाना दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच अजनारा गोल चक्कर के पास हुए मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे,पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि उसके दो फरार साथियों को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान धर दबोचा.इन बदमाशों ने मुंजखेड़ा गांव में 9 तारीख को एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी और विरोध करने पर एक युवक को छत से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा कारतूस अंगूठी सोने की चेन नगदी और चोरी की बाइक बरामद की है। 

पुलिस की गिरफ्त में घायल लुटेरे का नाम राहुल है इसे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है इसके साथ ही एक नाबालिग अपराधी  और एक लुटेरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेकी करने के बाद मूंजखेड़ा गांव निवासी लोकेश शर्मा, प्रतीक तथा पत्नी सर्वेश को बंधक बनाकर लुटेरों ने सवा लाख रुपये और लाखों के जेवर लूट लिए थे। विरोध करने पर लुटेरों ने परिजनों को घायल कर दिया था। बदमाशों ने डेयरी मालिक के पुत्र संदीप को छत से फेंक दिया था। गांववालों ने घेराबंदी करके एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंपा था. जबकि तीन लुटेरे हवा में फायरिंग कर फरार हो गए थे।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि फरार लुटेरों तलाश पुलिस कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली,  कि  इस घटना में शामिल लुटेरे अजनारा गोलचक्कर के पास छुपे हुए हैं।  पुलिस की टीमें घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई।  अपने आप को पुलिस से गिरा हुआ देख कर बदमाशों ने झाड़ियों में से पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरु  दी इसकी जवाबी कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।  उसके 2 साथी जिसने एक बाल अपराधी भी शामिल है। वहां से भाग गए.  जिन्हें पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने घायल लुटेरे राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान पता चला है, कि राहुल शातिर किस्म का अपराधी है उसके खिलाफ वृंदावन मैं अनेक मुकदमे दर्ज हैं उसके कब्जे से तमंचा कारतूस अंगूठी सोने की चेन  और चोरी की बाइक बरामद की गई है.

Related posts

रंजिश रखते हुए थार गाड़ी सहित 2 कारों पर पैट्रोल डालकर जलाने की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक्सिस बैंक का एक कर्मचारी दिल्ली से गिरफ्तार, ठगों से मिलकर किया था फर्म का खाता वेरीफाई।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हरियाणा पुलिस के आधुनिकीकरण और पुलिस कल्याण को नई दिशा : डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x