Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग:एमटीपी किट बेचते हुए एक शख्स को रंगे हाथों किया अरेस्ट, मेडिकल स्टोर सील, एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।

अजीत सिन्हा रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  अनिल विज, जिनके पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का प्रभार भी है, ने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए), स्वास्थ्य विभाग व अपराध जांच विभाग की संयुक्त टीम ने आज सांय गुरुग्राम में एमटीपी किट बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और मेडिकल स्टोर को मोके पर ही सील कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि राज्य के लिंगानुपात में और सुधार करने के निर्देश की अनुपालना में आज  खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अपराध जाँच विभाग की संयुक्त टीम जिसमें मनदीप मान, जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी गुरुग्राम, डॉ. प्रदीप कुमार उप- सिविल सर्जन गुरुग्राम ने

अपनी टीम के साथ आर. ऐ. मेडिकॉज़  डीएलएफ -III, नाथूपुर गुरुग्राम  के  सेल्समेन आशीष तहलान को छदम ग्राहक भेजकर एक एमटीपी किट 1000 रुपये में बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा और सेल्समैन के खिलाफ थाना डीएलएफ फेज़-3, गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई  जारी है।

Related posts

वर्ष 2023-24 में राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित DHBVNL में लाइन लॉसेस हुए कम – पीके दास

Ajit Sinha

निजी यूनिवर्सिटी के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी से खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे ,दो स्टंट बाज पकड़े गए -वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चारपाई में बांध कर डेयरी संचालक की इट और पत्थरों से मार -मार बेरहमी से हत्या कर दी, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x