Athrav – Online News Portal
पंचकूला

गर्मी में सूरजपूर ट्रैफिक टीम ने आमजन को नींबू पानी पिलाकर दी राहत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:भीषण गर्मी से राहत देने और आमजन के बीच पुलिस की जनसेवा भावना को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से सूरजपुर ट्रैफिक इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ एक सराहनीय पहल करते हुए कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंडीमंदिर टोल प्लाज़ा के समीप राहगीरों को नि:शुल्क नींबू पानी वितरित किया। इस सेवा कार्य में ईएसआई धर्मेंद्र, ईएसआई महेंद्र,एएसआई बलकार, सिपाही सतबीर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

पुलिस टीम ने ट्रैफिक में लगे वाहन चालकों, यात्रियों व राहगीरों को ठंडा नींबू पानी पिलाकर न केवल उन्हें राहत पहुंचाई। राहगीरों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद किया।इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि समाज में पुलिस की भूमिका केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर जनसेवा में भी पुलिस की सक्रिय भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: भाजपा पंचकूला की जिला टीम घोषित

Ajit Sinha

नशा तस्करों पर निर्णायक प्रहार, 107 कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्तियां ध्वस्त, 143 आरोपितों  की ₹13.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ajit Sinha

हरियाणा के युवा लावारिस नहीं हैं, हम युवाओं के साथ हर लड़ाई लड़ेंगे-दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x