Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में निर्दलीय मेयर डा. इंद्रजीत यादव सात पार्षदों के साथ भाजपा में हुई शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में मानेसर नगर निगम की निर्दलीय मेयर डा. इंद्रजीत यादव ने सात पार्षदों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। बुधवार को रेवाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मेयर डा. इंद्रजीत यादव सहित पार्षद प्रवेश यादव, प्रताप सिह, पिंकी देवी, जुगमिन्द्र जुगनू, रवि यादव, भूपेंद्र बंटी, राजदान मानेसर, रविन्द्र फौजी, जिला पार्षद मनोज साढराणा और पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास को भाजपा परिवार में शामिल किया और पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने भी भाजपा में शामिल हुए मेयर सहित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मानेसर की मेयर, पार्षद सहित 10 लोगों के शामिल होने से भाजपा गुरुग्राम और रेवाड़ी में और अधिक मजबूत हुई है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक बिमला चौधरी और मानेसर जिला अध्यक्ष अजीत यादव मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को संगठन को मजबूत करने और जनसेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याण की नीतियों का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा में शामिल हुई मेयर डा. इंद्रजीत सिंह व सभी सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने रेवाड़ी नगरपरिषद चुनाव का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार का महत्वपूर्ण संकल्प स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाना है।बड़ौली ने कहा कि संकल्प पत्र में 21 वादे किए गए हैं जिन्हें हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, बेहतर आधारभूत ढांचे, पेयजल व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल निकासी एवं जल प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सौंदर्यीकरण एवं हरित विकास, शिक्षा एवं डिजिटल सुविधा तथा सड़क एवं शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य बुनियादी सुविधाओं को सरल और आसान बनाना है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटवी कैमरे लगाना, मल्टी लेवर पार्किग की व्यवस्था, जल संरक्षण और स्मार्ट सामुदायिक सभागार का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के हर वादे को भाजपा पूरा करेगी।बड़ौली ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में हरियाणा में तेजी से विकास हुआ है। बड़ौली ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को जमीनी स्तर पर लागू करने का रोड मैप हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता से हर वार्ड में कमल खिलाने के लिए जुट जाएं।

Related posts

पंचकूला में वूमन प्रीमियर लीग के मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक हाई-टेक गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Ajit Sinha

नई दिल्ली: अहमद पटेल द्वारा राज्य सभा में कृषि विधेयकों के खिलाफ भाषण / टिप्पणी- जरूर पढ़े

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी को मंगोलपुरी दिल्ली से लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x