Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्नी के मौसेरे भाई की लाठी -डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में आरोपित को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पत्नी के मौसेरे भाई को मामूली कहासुनी के चलते लाठी -डंडों से पीट -पीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आज बुधवार को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम कल्लू (40) निवासी गांव अकोला थाना अजनर जिला महोबा, उत्तर प्रदेश हाल गांव जसाना फरीदाबाद को बाई पास रोड बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। मरने वाले लड़के का नाम अरविन्द उम्र 27 वर्ष है। यह सनसनीखेज वारदात को आरोपित ने गत 9 जून की रात को अंजाम दिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विजय निवासी गांव जसाना ने थाना तिगांव में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने मकान के पास कमरे बने हुए हैं, जिनमें से एक कमरा कल्लू को 15 साल से किराए पर दे रखा था व बाकि कमरे खाली है। कल्लू अपने परिवार के साथ रहता है और राजमिस्त्री का काम करता है जिसकी पत्नी व बच्चे अब अपने गाँव गए हुए हैं। गत 9 जून को रात के समय कल्लू की पत्नी की मौसी का लड़का अरविंद मिलने आया था। रात को कल्लू व अरविंद में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और कल्लू ने वही पर कमरे में रखे हुए डंडे से अरविंद के सिर व हाथ पैरो में काफी डंडे मारे जिससे अरविंद की मृत्यु हो गई। जिस संबंध में थाना तिगांव में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करते क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपित कल्लू (40) निवासी गांव अकोला थाना अजनर जिला महोबा, उत्तर प्रदेश हाल गांव जसाना फरीदाबाद को बाई पास रोड बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 9 जून की रात के समय उसकी पत्नी का मौसेरा भाई अरविंद उसके पास आया था, जिसने शराब पी रखी थी, जो गाली गलौच करने लगा, जिस पर आरोपित को गुस्सा आ गया तथा डंडे से अरविंद के सिर व शरीर पर काफी वार किए , जिससे अरविंद (27) की मृत्यु हो गई। अरविंद भी राजमिस्त्री का काम करता था। आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

पत्रकार बता कर ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध रूप से लिंग जांच करने व पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई होगी तेज : सीएमओ

Ajit Sinha

प्रतिष्ठित ऑल आउट अल्ट्रा, गुड नाइट, गोदरेज हिट, गोदरेज सोप की नकली/डुप्ली केट निर्माण इकाई का भंडाफोड़: 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x