Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: साधु बाबा की बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में पीट -पीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 8 -9 जून 2025 की रात को बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में एक साधू बाबा की पीट -पीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज बुधवार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम संजीत महतो उम्र 40 वर्ष निवासी बेगूसराय , बिहार हाल अनाज मंडी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद है। हत्या का कारण मृतक साधू बाबा विजय गुप्ता द्वारा गाली -गलौज करना है। इस सनसनीखेज हत्याकांड शामिल में एक अन्य आरोपित अभी भी फरार है, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना आदर्श नगर में कल्लू निवासी अनाज मंडी बल्लभगढ़ ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी बल्लभगढ़ में पल्लेदार का काम करता है। अनाज मंडी में विजय गुप्ता नाम का बाबा घूमता रहता था तथा रात को अनाज मंडी में ही सोता था। गत 8/9 जून की रात को अनाज मंडी में ही बेलदारी करने वाले 2/3 लडको ने बाबा विजय गुप्ता को डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। जिस पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपित संजीत मेहतो (40) निवासी  बेगूसराय, बिहार हाल अनाज मंडी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पुछताछ में  बताया कि वह अनाज मंडी बल्लभगढ़ में बेलदारी का काम करता है तथा 8/9 जून की रात को उसकी व एक अन्य साथी की बाबा विजय गुप्ता के साथ गाली- गलौच हो गई थी। जिस पर आरोपितों  को गुस्सा आ गया और उन्होंने बाबा विजय गुप्ता की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपित  संजीत पर पूर्व में NDPS का मामला दर्ज है। दूसरे आरोपित  की तलाश जारी है। आरोपित को अदालत में पेशकर अगले 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

दिल्ली: अभियानों के दौरान, चौराहों पर और उनके आसपास 166 भिखारी, 82 आवारा, 54 ट्रांसजेंडर और 23 फेरीवाले पाए गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: 28 नगर पालिकाओं और 18 नगर परिषदों के सभी वार्डों के अध्यक्ष और सदस्यों की सीटों के लिए आम चुनाव19 जून को।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:मोटापे से ग्रस्त महिला के एसएसबी अस्पताल ने किए एक साथ तीन सफल आप्रेशन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x