Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के लिफ्ट में आधे घंटे तक खतरे में फंसी रही,16 मरीज और तीमारदार की जिंदगी- लाइव वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन अब मामला एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का सामने आया है, जहां तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट अचानक झटके के साथ रुक गई और मरीज और तीमारदार लगभग आधे घंटे तक 16 लोग लिफ्ट में फँसे रहे। उन्हे मदद नहीं मिली, आधे घंटे के बाद उन्हे बाहर निकाला जा सका, गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित थाना बिसरख स्थित यथार्थ हॉस्पिटल का है जिसमें लिफ्ट में फंसे हुए 16 लोगों को देखा जा सकता है, जिसमे मरीज और तीमारदार और महिलाए शामिल है, जब बार सूचित करने के बाद भी मदद नही मिली जब लिफ्ट में फसे पीड़ित वीडियो बना कर वायरल कर दिया, पीड़ित युवक वीडियो में बता रहा है कि पिछले आधे घंटे से लिफ्ट में फंसे हुए मैनेजमेंट को शिकायत की हुई है, लेकिन कोई भी सुन नहीं रहा है। वायरल हुए वीडियो के बाद अस्पताल मैनेजमेंट हरकत में आया और लिफ्ट को खोलकर एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है की लिफ्ट का एआरडी सिस्टम फेल होने के, मदद नहीं मिली। नोएडा ग्रेटर नोएडा की बहुमंजिला इमारतों में लगी लिफ्ट के हादसे की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने लिफ्ट एक्ट 2024 को लागू कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद लिफ़्ट के फसने के मामले कम नहीं हो रहे है.

Related posts

नोएडा में पैरामाउंट सोसायटी के युवक में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आया

Ajit Sinha

फल-सब्जी की दुकान आड़ गौमांस बेचने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी के चार साथी फरार

Ajit Sinha

नॉएडा: इंटरस्टेट गैंग के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल, एक फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x