Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एसीबी की टीम ने आज थाना एन्फोर्स्मेंट में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश व एक अन्य को 40000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज शिकायकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए  आरोपित सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार थाना एनफोर्समेंट सोनीपत, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो कोे शिकायतकर्ता से 40,000/-रूपये (चालीस हजार ) नकद रिश्वत लेते गांव बैयापुर सोनीपत से रंगे हाथों व इस प्रकरण में अन्य आरोपित पारस कम्प्युटर ऑपरेटर (प्राईवेट व्यक्ति) की संलिप्तता पाई जाने उपरान्त गिरफ्तार किया गया है तथा दोनो आरोपितों  के विरूद्व मुकदमा संख्या 16 दिनांक 27.05.2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज  किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि दिनांक 03.01.2025 को उसके पास अवैध मकान निर्माण बारे डी.टी.पी कार्यालय सोनीपत नोटिस आया। उसके कुछ दिन पश्चात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार उसके मकान पर आया तथा उसके अपने बारे बताया कि वह थाना एनफोर्समेंट, सोनीपत से आया है। उसने कहा कि आपने अपने खेत में अवैध निर्माण करके घर बनाया हुआ है। इसके सम्बन्ध में थाना एनफोर्समेंट, सोनीपत में केस दर्ज है। इस केस की तफ्तीश उसके द्वारा की जा रही है। केस के सम्बन्ध में वह उसकी व उसके  भाई-बहनों की कोर्ट से पक्की जमानत करवा देगा तथा उसका मकान भी नहीं गिरने देगा। इसके बदले में उसके द्वारा उससे 40,000/-रूपए  नकद रिश्वत की मांग की गई है।  
   

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद जिला प्रशासन की मिलीभगत से खेत में खोदे गए गढ्ढे में भरे हुए बारिश के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

Ajit Sinha

नाईड फूड स्ट्रीट मार्केट में देश के अलग-अलग शहरों से 16 आवेदकों ने दुकानें लेने के लिए दिखाई रूची :अनिल विज

Ajit Sinha

राहुल गांधी ईडी कार्यालय पहुंचे, डायरेक्टर रैंक के अधिकारी कर रहे उनसे पूछताछ ,कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता का धरना -प्रदर्शन जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x