Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगाने से एक बदमाश घायल, दूसरा कॉबिंग के बाद पकड़ा गया, लूटे हुए बाइक और मोबाइल बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच सेक्टर-50 के सामने सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने कमिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.  घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल और स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पुलिस बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

पुलिस गिरफत में घायल बदमाश का नाम नौशाद उर्फ टोला है और उसके साथी तरुण को पुलिस ने कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस केन्द्रीय बिहार गोल चक्कर से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो बाइक सवार आते दिखाई दिए, जिन्हे रुकने का इशारा किया किन्तु वह  नहीं रुके, पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में  एक बदमाश घायल हो गया. दूसरे को कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया.  एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि नौशाद उर्फ टोला काफी शातिर किस्म अपराधी है। इसके खिलाफ नोएडा अलग-अलग थानों में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्जहै। उसने अभी कुछ दिन पूर्व ही थाना 49 में घटना की थी। जिसमे लूटा गया मोबाइल फोन और स्प्लेंडर बाइक बरामद बरामद की गई है. इसके अलावा तमंचा, खोखा, कारतूस जिंदा कारतूस के पास से मिले हैं। घायल को अस्पताल भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

शराब की भट्टी पकड़ी,500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद , 2120 पव्वे शराब भी पकडी है, 4 गिरफ्तार, दो फरार

Ajit Sinha

50 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गुजरात बॉर्डर से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाना खाने के विवाद में मारना किसी और को था, पर मारा कोई और गया, दो आरोपित गिरफ्तार -पूछताछ जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x