Athrav – Online News Portal
नोएडा

कार गैरेज में लगी भीषण आग, कई कारें जलकर हुई खाक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की सेक्टर 6 स्थित कार के गैरेज में सुबह अचानक भीषण आग लगी जिससे अफरा तफरी मच गई। आग देखते ही देखते पूरे गैराज में फैल गई और वहां खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ियां भी जलने लगी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया जब तक कई गाडिया जल कर खाक हो गई. इस घटना में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

कार के गैराज में लगी आग कितनी भीषण थी वह गैराज से निकल रही लपटों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है. घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-1 की पुलिस टीम सहित फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हालांकि तेज लपटों और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चश्मदीदों के अनुसार, गैरेज से अचानक धुआं निकलता दिखा और कुछ ही मिनटों में आग की ऊँची लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरे गैरेज को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।गैरेज में खड़ी कई कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। एक कार पूरी तरह राख में तब्दील हो चुकी है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts

जाट और गुर्जर को रिझाने का बीजेपी का चला दांव उल्टा पड़ा,प्रतिमा के अनावरण को लेकर भीड़े राजपूत और गुर्जर समुदाय

Ajit Sinha

पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा की ग्रेटर नोएडा के बिसरख शुरुआत-देखें वीडियो

Ajit Sinha

कुत्ते के काटने से घायल बच्चे की मौत होने के बाद सोसाइटी के बाहर आक्रोशित निवासियों ने सड़क पर जाम किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x