Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कपडा कारोबारी से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने व घर पर गोली चला कर धमकाने के मामले में बदमाश पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कपड़ा कारोबारी से फोन पर एक करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने व न देने के सूरत में जान से मरने की धमकी देने व दो लड़कों को घर पर भेजकर गाली -गलौज करने व गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच -सेक्टर -30 की टीम ने आज एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम रंकित उर्फ़ ऋतिक उम्र 25 वर्ष है। इस आरोपित पर हत्या सहित 4 संगीन मुकदमे दर्ज है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना सारन में यश अरोडा निवासी  न्यू जनता कॉलोनी ,फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें बताया कि उसके पिता किसी काम से हरिद्वार गए  हुए थे, जहां पर उनके पास रंकित नाम के लड़के का कॉल आया और एक करोड की रंगदारी मांगी और पैसे ना देने की सूरत में गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसी रात को दो लडको ने उनके घर की घंटी बजाई और गाली- गलौच करने लगे तथा इसके बाद घर के गेट पर गोलियों चलाई और वहां से चले गए । जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओं में पुलिस थाना सारन में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि क्राइम  ब्रांच सेक्टर- 30 ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित  रंकित उर्फ रितिक (25) निवासी  गाजीपुर डबुआ को गिरफ्तार किया है।आरोपित रंकित उर्फ रितिक से पुछताछ में  सामने आया कि उसने सहआरोपी कमल की पत्नी के फोन का प्रयोग कर कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। आरोपित ने इलाके में अपनी धाक जमाने व हवा बाजी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित से 50 हजार रुपये, 22 कारतूस व एक खाली मैगजीन बरामद हुई है।
आरोपित पर पूर्व में हत्या सहित कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिसको न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद जिले में अब तक 840 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है; उप सिविल सर्जन डा. राम भगत 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैनिक कॉलोनी के 30 से अधिक मकानों पर चला एनआईटी नगर निगम का हथौड़ा।

Ajit Sinha

क्या फिर से बॉर्डर सील होंगें: दिल्ली में बढ़ रहे कोविड-19 के प्रभाव से प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे- अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x