Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीबीएसई 10 वीं के परिणामों में छाए मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के छात्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों का 10वीं का सौ प्रतिशत रिजल्ट रहा। सेक्टर-14 और चार्मवुड स्थित स्कूलों के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। चार्मवुड स्कूल में पढ़ने वाली इशिका 99 प्रतिशत, जबकि सेक्टर-14 के गौरव बंसल और वाणी गुलाटी ने 98.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया।

चार्मवुड स्कूल के सिद्धांत अरोड़ा, लावान्या मिश्रा, सय्यद और अराधना जुनेजा ने गणित में 100 अंक,किमी गोयल, इशिका अरोड़ा, प्रियल कपूर ने साइंस के साथ-साथ सोशल साइंस में भी 100 अंक हासिल किए इसी के साथ मुस्कान कुमार और कृति ढाका भी सोशल साइंस में 100 अंक लाने में कामयाब हुई। फ्रेंच में भी किमी और इशिका 100 अंक लाने में कामयाब हुई। वहीं कंप्यूटर एप्लिकेशन में इशिका अरोड़ा,प्रियल कपूर, मुस्कान कुमार, क्षितिज कौशिक, सुहैला भरारा,जसवंथ, संजना सूद, दीप्ति माहतोलिया,सिद्धांत अरोड़ा,आदित्य चोपड़ा,अनुभव गुप्ता 100 अंक लेकर आए।

सेक्टर-14 स्कूल के गौरव बंसल, मौली गुप्ता, प्रियांशु मित्तल, रुशिल खुल्लर, वाणी गुलाटी, सवलीन कौर, पार्थ गर्ग गणित में 100 अंक, संस्कृत में अखिल सेहगल और आरुषि सेठी 100 अंक, सोशल साइंस में मांसी सोमानी 100 अंक और फाउंडेशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी में वंशुल कुमार और नवनीत सिंह 100 अंक लाने में कामयाब हुए। सेक्टर-14 स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल ममता वाधवा और चार्मवुड स्कूल की प्रिंसिपल अर्पिता चक्रवर्ती ने सभी छात्रों को बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने तिलपत में लाखों रुपये के निर्माण कार्य शुरू करवाए

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेकू बता कर उनका जलाया पुतला, एनएसयूआई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा में एमएलए राजेश नागर ने की पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!