Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इनफ़ोर्समेंट की बड़ी कार्रवाई: सुरूरपुर और गौंछी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र- डीलरों में मचा हड़कंप-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी (एनफोर्समेंट) राहुल सिंगला के मार्गदर्शन  में सुरूरपुर और गौंछी क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बने कुल 4 इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर, 2 दुकानें, 10 बाउंड्री वॉल, 130 डीपीसी और लगभग 1 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। यह व्यापक अभियान राहुल सिंगला के निर्देशन में चलाया गया और इसमें सहायक अधिकारी एटीपी सचिन चौधरी,जूनियर इंजीनियर सचिन,अमित कुमार,नसीम अहमद, जोगिंदर, सलीम, समेत एनफोर्समेंट टीम के कई अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभाग द्वारा अर्थमूवर  मशीनों के सहायता से पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया और भविष्य में अवैध निर्माण को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को भी और मजबूत किया जा रहा है।

डीटीपी राहुल सिंगला ने बताया कि जब से शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान को तेज किया गया है, साथ ही, आम नागरिकों और खरीदारों में भी अब जागरूकता बढ़ी है। लोग अब किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले यह जांच कर रहे हैं कि वह कॉलोनी विभाग द्वारा स्वीकृत है या नहीं। इससे न केवल उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह रही है, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति खरीदने की आदत भी विकसित हो रही है। सिंगला ने यह भी बताया कि जिन क्षेत्रों में पहले अनाधिकृत रूप से इंडस्ट्रियल कॉलोनियां विकसित की जा रही थी, वहां अब लोग सीएलयू की प्रक्रिया के बारे में जानने को इच्छुक हो रहे हैं। इससे न केवल प्रशासन की पारदर्शिता में वृद्धि हो रही है, बल्कि सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है।उन्होंने कहा, “यदि हमारी इस तरह की कार्रवाई से लोगों में कानूनी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता आती है और सीएलयू  के माध्यम से सरकार का राजस्व बढ़ता है, तो यह हमारी टीम की सफलता मानी जाएगी।”इस प्रकार की कार्रवाई न केवल अवैध निर्माण को रोकने का मजबूत संकेत देती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि फरीदाबाद को सुनियोजित और वैध तरीके से विकसित किया जाएगा। यह कदम न केवल शहरी नियोजन की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, बल्कि आम जनता की भलाई और सुरक्षा की दिशा में भी एक अहम पहल है।

Related posts

फरीदाबाद में फोटोयुक्त SIR 2026 ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे ड्राफ्ट मतदाता सूची.

Ajit Sinha

एचएसवीपी, फरीदाबाद की लापरवाही पर सेवा का अधिकार आयोग सख्त, प्लॉट विकास कार्य बिना ई-ऑक्शन पर जताई नाराज़गी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महान विभूतियां के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल कर ही युवा शक्ति राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकती है, रीगन कुमार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x