Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : महान विभूतियां के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल कर ही युवा शक्ति राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकती है, रीगन कुमार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महान विभूतियां के  द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल कर ही युवा शक्ति राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकती है। यह विचार एसडीएम बड़खल रीगन कुमार ने सैक्टर-12 हुडा कन्वेंशन सैन्टर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन की आज के युग में प्रासांगिता विषय पर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितयुवाओं को सम्बोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि युवाओं में हमेशा कुछ नया करने की सोच प्रबल रहती है। जिसको सही मार्ग व मंच मिल जाये तो वे समाज ही नहीं अपितु राष्ट्र को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा सकते हैं। इसी क्रम में केन्द्र व राज्य सरकारों का सदैव प्रयास रहता है कि समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक करते हुए विद्वानों व महापुरूषों द्वारा दिए जनसंदेश को इन मंचों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाये।
श्री रीगन कुमार ने कहा कि उपायुक्त समीरपाल सरों के मार्ग दर्शन में आज यहां आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन से जुड़ी भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से भी यही प्रयास किया है कि युवाओं को विद्वान जगत व राष्ट्र को समर्पित रहे हमारे प्रेरणा स्रोत महानुभावों के जीवन दर्शन से प्रेरणा दी जा सके ताकि वे अपने सुनहरे उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने के साथ-साथ सकारात्मक रूप से अपनी प्रतिभा को माध्यम बना कर राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकें।
उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले युवाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होनहार युवा इस प्रकार के मंचों के माध्यम से इसी प्रकार अपने परिवार समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करते रहें। इस मौके पर शिक्षाविद डा. एमपी सिंह ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ दिव्यांग, गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। डा. सिंह ने अपने प्रेरणादायी व्यक्तव्य से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास किया।

Related posts

फरीदाबाद : एक दलित महिला ने जैसे थाने में सरपंच की शिकायत की तो वैसे ही पलवल के एक सरपंच राजेंद्र ने मौत को गले लगा लिया।

Ajit Sinha

स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद /गुरुग्राम : दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते आज रात 11 बजे से फरीदाबाद -गुरुग्राम जिले से ट्रकों को बंद कर दिया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x