Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्कूल दोस्त ने नाबालिक लड़की से किया बलात्कार, और दवाब बनाकर ले लिए 15 तोला सोने का आभूषण, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नाबालिक लड़की के साथ स्कूल के दोस्त ने जबरन बलात्कार किया,और पीड़ित लड़की पर दवाब बनाकर उससे 15 तोला सोने के आभूषण ठगने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने आरोपित लड़का को गिरफ्तार किया है,जिसका नाम निखिल निवासी भगत सिंह कॉलोनी , बल्लभगढ़, फरीदाबाद है। आरोपित तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर बल्लभगढ़, फरीदाबाद  में एक लडकी ने शिकायत दी जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके स्कूल के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको बातों में फंसा व दबाव डालकर लगभग 15 तोला सोने के आभूषण ले लिए । जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि  थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित  निखिल निवासी  भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और दबाव बनाकर 15 तोले सोने के आभूषण ले लिए। आरोपित को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लगभग एक दर्जन से अधिक बिल्डरों को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजल चौधरी ने नोटिस थमाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना छांयसा पुलिस की सफल प्रयास से यमुना नदी में डूब रहे लोगों की बची जिंदगी, किया दिल से धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड -फरीदाबाद रोड स्थित अनखीर चौक तक भीषण जाम, डीसी की गाड़ी सहित हजारों गाड़ियां भीषण जाम फंसी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x