Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: शहीदों को तिरंगा यात्रा के ज़रिए दी गई सच्ची श्रद्धांजलि : कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले। बस यही एक निशा बाकी रहेगा।” की याद को ताजा करते हुए आज रविवार को भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा के कौशल विकास, खनन एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में शहीदों की याद में राजा नाहर सिंह पार्क में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।   देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में और देश को आजाद करवाने में या देश की अन्य आजादी लड़ाई की लड़ाई  में जिन महान आत्मा आत्माओं के लोगों ने शहादत दी है। उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वह हमेशा हमेशा सम्मरणीय और हमेशा प्रेरणा दायक रहेगी।

तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यात्रा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार भारतरत्न डॉ भीमराव  अंबेडकर चौक पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर, आर्य समाज मंदिर में, महाराजा अग्रसेन महाराज के चौक पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें शत-शत नमन किया गया।  यात्रा का शुभारंभ शहीद राजा नाहर सिंह पार्क से शुरू करने से पूर्व यहां पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा का बाजार में लोगों ने गर्म जोशी से फूल, मालाएं बरसा कर ,लड्डू बांटकर तथा ढोल नगाड़ों के साथ जगह-जगह पर गर्मजोशी व हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। यह तिरंगा यात्रा निर्बाध रूप से लगभग ढाई घंटे 10 किलोमीटर लंबी दूरी तक बल्लभगढ़ के सभी बाजारों में की गई।  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद हमारे देश की आजादी के प्रेरणा के स्रोत हैं। वे हमारे देश की आन,बान,और शान थे,है और हमेशा बने रहेंगे। देश की आजादी और देश रक्षा के लिए  शहीदों ने जो योगदान दिया है। वह अतुलनीय है।  देश की आन, बान और शान को बचाए रखने के लिए चाहे कारगिल युद्ध हो, या 1965 और 1971 में भारत पाकिस्तान की लड़ाई हो या 1962 की भारत चीन की लड़ाई हो उसमें हमारे शहीदों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर अतुलनीय योगदान देने का काम किया है। तमाम शहीदों की याद में आज यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

यह तिरंगा यात्रा 1 अगस्त से आगामी 15 अगस्त तक पूरे देश में शहीदों की याद में निकाली जाएगी।  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज भारतवर्ष के 135 करोड़ लोग शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर तिरंगा यात्राएं निकल कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत हमेशा असमरणीय रहेगी और हमारे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की स्रोत भी रहेगी। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शहीदों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों को देश की जनता सत् सत्  नमन करती है। आज बल्लभगढ़ में लगभग 10 किलोमीटर लम्बी इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी देकर शहीदों को नमन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह तिरंगा यात्रा बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क से सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ,शनि मंदिर रोड होते हुए तिगांव रोड से अंबेडकर चौक पर पहुची। यहाँ से मेन बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक होती हुई सीधा मिल्क प्लांट रोड से ऊंचा गांव चुंगी पहुची।

Related posts

साइबर सुरक्षा में देशभर में अग्रणी हरियाणा पुलिस साइबर अपराध नियंत्रण ने किए उल्लेखनीय कार्य, हो रही सराहना

Ajit Sinha

फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज संबंधित विभागों के साथ फरीदाबाद व पलवल के अनाज मंडियों में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगेस्टर कौशल को किया गिरफ्तार हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी का हत्यारा हैं कौशल, देखिए वीडियो ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x