Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद : 32 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, कलाकारों व शिल्पकारों से मिलकर हुए गदगद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुण्ड, (फरीदाबाद) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के प्रधान सचिव  राजेश  खुल्लर ने आज फरीदाबाद जिला में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला का दौरा किया। प्रधान सचिव ने सूरजकुंड मेला से जुडी प्रशासनिक  व्यवस्थाओं तथा शिल्पकारों  व दर्शकों  को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक  व सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक समीर पाल सरो ने प्रधान सचिव श्री खुल्लर का सूरजकुंड मेला में पहुंचने पर स्वागत किया। प्रधान सचिव राजेश  खुल्लर ने प्रशासनिक  व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के उपरांत सूरजकुंड मेला का अवलोकन किया। उन्होंने हरियाणवी हेरीटेज अपना घर का अवलोकन करते हुए यहां पर खुद भी हरियाणवी पगडी बंधवाई।
उन्होंने सूरजकुंड मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सबसे बडे आकर्षण चौपाल  में भी विभिन्न राज्यों व विदेशों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों के प्रदर्शन  का आनंद लिया। चौपाल  में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने कलाकारों का भी उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजेश  खुल्लर को हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक  व सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक  समीर पाल सरो ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित  किया और मेला में आने पर उनका आभार जताया।प्रधान सचिव के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनिया खुल्लर भी सूरजकुंड मेला पहुंची थी। उन्होनें  मेला परिसर में स्थापित किए गए विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया।
विदेशी  बाल कलाकार से मिलकर खुश  हुए प्रधान सचिव
हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश  खुल्लर सूरजकुंड मेला के भागीदार देश  किर्गिस्तान के बाल कलाकार से मिलकर बहुत प्रसन्न हुए। बाल कलाकार ने मंच से उतरकर श्री खुल्लर के पास जाकर उनका स्वागत किया। बाल कलाकार ने श्री खुल्लर की धर्मपत्नी श्रीमती सोनिया खुल्लर का भी स्वागत किया।

Related posts

फरीदाबाद: एक मकान में एक शख्स ने अपनी दो मासूम बेटियों की सनसनीखेज हत्या करने के बाद, खुद भी आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

हम आपको याद करते हैं सुहानी भटनागर आप एक अद्भुत अभिनेत्री थीं ,फिल्म दंगल में आपका किरदार हमेशा अमर रहेगा-आमिर खान

Ajit Sinha

पलवल व फरीदाबाद में तीन करोड़ 35 लाख 49 हजार रूपए की लागत के 6636 आधुनिक सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित, गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x