Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक मकान में एक शख्स ने अपनी दो मासूम बेटियों की सनसनीखेज हत्या करने के बाद, खुद भी आत्महत्या कर ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सेक्टर -8, फरीदाबाद के इलाके के एक मकान में एक शख्स ने अपनी दो मासूम बेटियों की सनसनीखेज हत्या करके खुद भी आत्महत्या कर ली है। मरने वाली दोनों बेटियों की उम्र लगभग ढेड़ और दो साल के बीच बताई गई है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने के तुरंत बाद संबंधित थाने की पुलिस पहुंच गई, और जांच की कार्रवाई में जुट गई , जांच करने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

यह सनसनीखेज वारदात अब से कुछ घंटे पहले की बताई गई। इस संबंध में सही जानकारी के लिए थाना सेक्टर -8 फरीदाबाद के एसएचओ व एसीपी बल्लभगढ़ से फोन पर संपर्क किया गया पर ज्यादा रात व गंभीर मामले की वजह से किसी ने फोन नहीं उठाया। ये मामला अभी शुरूआती दौड़ में है , और अधिक जानकारी आने के बाद इस खबर में जोड़ दी जाएगी।

Related posts

घुडचड़ी के दौरान रास्ता ने देने को लेकर दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट, मारपीट का विडियो वायरल, पुलिस जांच जुटी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा की 13 समितियां की गठित

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 6.5 करोड़ रुपये की सिगरेट लूट का किया खुलासा, एक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x