Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारियों सहित 4 लोग 300000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने आज आरोपित दीपक शर्मा, आउटसोर्सिंग नर्सिंग अर्दली व  दीन दयाल, नर्सिंग अर्दली, ई.एस.आई.सी. हस्पताल एंव मेडिकल कालेज फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 3,00,000/-रूपये (तीन लाख रूपये) नकद रिश्वत राशि लेते हुए दशहरा मैदान के सामने, एनआईटी, फरीदाबाद से रंगे हाथों गिरफतार किया गया है। इस प्रकरण में अन्य दो आरोपितों  हरी सिंह, सहायक नर्सिंग अधीक्षक ई.एस.आई.सी. हस्पताल एंव मेडिकल कालेज फरीदाबाद व योगेश शर्मा, मैनेजर, सुदर्शन फैसलिटिज प्राइवेट लिमिटेड को भी उनकी संलिप्तता पाई जाने पर गिरफतार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपितों  के विरुद्ध एफआईआर नंबर – 13 दिनांक 6.5.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके  द्वारा अगस्त 2023 में ई.एस.आई.सी. अस्पताल एंव मेडिकल कालेज, एन.आई.टी., फरीदाबाद में स्टाफ नर्स की नौकरी हेतु आवेदन किया था, जिसके बाद हरी सिंह सहायक नर्सिंग अधीक्षक ई.एस.आई.सी. ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसको नौकरी लगवाने की एवज मे उससे 3,50,000/-रूपए . अपने कार्यालय में कार्यरत तिलकराज शर्मा के बैंक खाता में डलवाए  थे, परन्तु उसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगवाई। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा शिकायत पुलिस में करने उपरांत तिलक राज शर्मा उपरोक्त द्वारा उसके पैसे वापिस उसके खाता में डाल दिए । अब हरी सिंह सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने सुदर्शन फैसलिटिज प्राइवेट लि. के मैनेजर योगेश शर्मा व दीनदयाल नर्सिंग अर्दली के साथ मिलकर उसको नौकरी लगवाने की एवज में  उससे 3,00,000/-रूपए  नकद रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी फरीदाबाद द्वारा कार्रवाई  करते हुए दो आरोपित दीपक शर्मा, दीन दयाल को रंगे हाथो व दो अन्य आरोपित  हरी सिंह व योगेश शर्मा उपरोक्त को गिरफतार किया गया है। एसीबी, फरीदाबाद द्वारा इस मुकदमा  में गिरफ्तार किए गए आरोपितों  से की गई पूछताछ के दौरान अनुबंध आधार पर रिश्वत लेकर नौकरी लगाने के सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों की भी संलिप्तता सामने आई है। इस सम्बन्ध में तफ्तीश जारी है। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीट के लिए कल 25 मई को होगा मतदान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :राष्ट्रस्तरीय पैनल चर्चा नें डी ए वी शताब्दी के छात्रों में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित किया।

Ajit Sinha

मानव रचना डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x