Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दिल्ली पहुंचकर बिप्लब देब से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के कर्मशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की। यह मुलाकात देब के निवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे तक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। बिप्लब देब के निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद बिप्लब देब का पटका पहनाकर और बुके देकर उनका सम्मान किया, तो वहीं देब ने भी अपने आवास पर पहुंचने पर सीएम सैनी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिप्लब कुमार देब के बीच करीब आधा घंटा राजनीतिक विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है। देश के कद्दावर नेताओं और भाजपा के रणनीतिकार नेताओं में शुमार बिप्लब देब ने कहा कि नायब सैनी कर्मशील व्यक्तित्व के धनी है और वे हरियाणा की जनता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। बिप्लब देब ने नायब सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के दुलारे हैं और प्रदेश की जनता भी नायब सरकार के कार्यों से खुश हैं।

Related posts

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार और CGTMSE के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर हुए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में दिशा समिति की बैठक आयोजित — केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की अध्यक्षता

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस सांसद सहित इंडिया गठबंधन के सांसद प्रदर्शन करते हुए विजय चौक से संसद भवन के लिए हुए रवाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x