Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम तक जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा-विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज जयपुर में राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक से मुलाकात कर गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा की। दोनों राज्यों के बीच इस परियोजना को लेकर आपसी सहयोग पर भी सहमति बनी, जिससे श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा में सुगमता मिलेगी और क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।आज की बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, जैसे हेलीपैड, यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया, और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता से विकसित किया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच आवश्यक प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने की भी बात तय हुई है।

बैठक के उपरान्त विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए तेज, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प प्रदान किया जाए। इस पहल से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और सेवा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विकास होगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सेवा के औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है, जिससे हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में विपुल गोयल ने हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर इस रूट के संभावित संचालन को लेकर प्रेजेंटेशन देखी थी। बैठक के दौरान गुरुग्राम से खाटू श्याम और सालासर धाम तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के तकनीकी, वित्तीय और व्यावसायिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ था। साथ ही विपुल गोयल ने गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ के बीच भी हेलीकॉप्टर सेवा की संभावनाओं पर स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।

Related posts

फरीदाबाद: बेटी सोनल, जो सिर्फ 23 वर्ष, और आईएएस की तैयारी कर रही है, ने अपने लिवर का एक हिस्सा दान कर अपने पिता को जीवनदान दिया -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारती की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने गला काट कर की थी, डीएलएफ क्राइम ब्रांच तीन आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x