Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

भाजपा फरीदाबाद ने की 15 में से 13 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की सहमति से भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की 3 विधानसभाओं तिगांव, फरीदाबाद एवं बड़खल के 15 में से 13 मंडलों के मंडलअध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, बडखल से विधायक धनेश अदलखा,बिहार से पूर्व सांसद राम कृपाल यादव एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मंडलों की कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष के अलावा दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, पांच सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, एक मीडिया प्रमुख, एक सोशल मीडिया प्रमुख, एक आईटी प्रमुख और कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 46 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से चयनित सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाते हैं। मंडल कार्यकारिणी में जिन कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है वो लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और उन्होंने विभिन्न सांगठनिक पदों पर निष्ठापूर्वक कार्य किया है। उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है इसलिए हर मंडल कार्यकारिणी में 33% महिलाओं को स्थान दिया गया है और अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया। रामपाल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्त्ता मेहनत और निष्ठा से कार्य कर संगठन को मजबूत करें और अपने मंडल को सुदृढ़ एवं सक्रिय मंडल बनायें । पंकज रामपाल ने कहा कि मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा से संगठनात्मक कार्यों में तेजी आएगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनीता झा, जिला मिडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,सह प्रभारी राज मदान,कार्यालय सह सचिव सचिन गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, गुरु नानक मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा,सैनिक मंडल अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, पटेल मंडल अध्यक्ष कर्मबीर सिंह बैंसला,सूरजकुण्ड मंडल अध्यक्ष नन्द कुमार कश्यप, ओल्ड फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, सीही मंडल अध्यक्ष महेश कुमार, ग्रेटर फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष तृप्ति माला, बसंतपुर मंडल अध्यक्ष गौरव चौधरी, सेहतपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, तिलपत मंडल अध्यक्ष हरीश बैंसला, इन्द्रप्रस्थ मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, खेडी मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता तिगांव मंडल अध्यक्ष कृष्ण पहलवान उपस्थित रहे ।

Related posts

कृषि सुधार का विरोध करने वाली कांग्रेस की तुलना ‘‘हाथी के दांत’’ से करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने कांग्रेस को चुनौती दी हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज गुरूग्राम से फरीदाबाद लौटते हुए ओवरलोड 11 डंफरों  को जब्त करवाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 3 जनरल ऑब्जर्वर, 2 एक्सपेंडिचर आब्जर्वर एवं 1 पुलिस ऑब्जर्वर किए गए नियुक्त :विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x