Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज यमुना पार गांव खिडवाली में लगभग 20 एकड़ भूमि पर बने 12 फार्म हाउस पर चलाए बुलडोजर -वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग टीम ने आज यमुना पार के गांव मोजमाबाद व खंदावली में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। आज के तोड़फोड़ में 12 फार्म हाउस, 50 डीपीसी, 17 बाउंड्रीवाल को पुरे ढंग से ध्वस्त कर दिया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजदगी में की गई है। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राहुल सिंगला लगातार बनाए गए अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई कर रहे है। उनकी अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

राहुल सिंगला ने आज जानकारी देते हुए बताया कि यमुना पार के गांव मोजमाबाद व खंदावली में लगभग 20 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से बड़े -बड़े फार्म हाउस बनाएं गए थे, को आज दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त उनकी टीम ने आज 50 डीपीसी व 17 बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त किया है। उनका कहना है कि वह किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों विकसित नहीं होने देंगे, और अवैध निर्माणों और अवैध फार्म हाउसों को पनपने नहीं देंगें।

Related posts

फरीदाबाद : एकतरफ़ा प्यार में पागल शख्स ने फाइनेंस कंपनी में कार्य कर रही एक लड़की को पहले गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली, मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

अरावली अवैध बोरिंग, एनजीटी ने डीसी को दिए तुरंत ऐक्शन लेने के आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x