Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

अरावली अवैध बोरिंग, एनजीटी ने डीसी को दिए तुरंत ऐक्शन लेने के आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अरावली पर हो रहे अवैध खनन व बोरिंग को लेकर अब एनजीटी ने ऐक्शन लिया है और बार एसोशिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एलएन पाराशर की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए फरीदाबाद के डीसी को तुरंत ऐक्शन लेने के आदेश दिए हैं। वकील पाराशर ने बताया कि मैंने 18 जनवरी 2019 को एनजीटी के पास शिकायत पत्र भेजा था और बताया था कि अनंगपुर के पास अरावली क्षेत्र में अवैध बोरिंग हो रही है। वकील पाराशर ने कहा कि इस बोरिंग की शिकायत मैंने स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाद मैंने एनजीटी से इसकी शिकायत की और बोरिंग मशीन की तस्वीरें भेजी जिसके बाद अब एनजीटी ने फरीदाबाद के जिला अधिकारी को तुरंत ऐक्शन लेने का आदेश दिया है।



वकील पाराशर ने कहा कि अरावली क्षेत्र का पानी साफ़ और मीठा है जिसे माफिया दिल्ली में बेंच रहे हैं और हर रोज सैकड़ों टैंकर पानी दिल्ली में बेंचा जाता है। पाराशर ने कहा कि पहाड़ों पर एक दो नहीं सैकड़ों अवैध बोर हुए हैं और अधिकतर माफियाओं ने करवाए हैं जो पानी बेंचते हैं। उन्होंने कहा यही सब देख मैंने अवैध जल दोहन की शिकायत एनजीटी से की और अब एनजीटी ने जो आदेश दिए हैं उसे देख मुझे आशा है कि जिला प्रशासन जल माफियाओं पर कार्यवाही अवश्य करेगा।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा विधायक विपुल गोयल के आदेशों का धरातल पर नजर आने लगा है असर, ये अभी शुरुआत है।

Ajit Sinha

हरियाणा की दो सहकारी चीनी मिलों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार:-सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पार्क की जमीनों को कब्ज़ा कर और उसमें दुकानें व बैंकट हॉल बना कर मोटी कमाई कर रहा था, ध्वस्त कर डाला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!