Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

झूठी इज्जत के खातिर पिता ने अपने बेटे के साथ मिल कर बेटी की हत्या, सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार किया, पुलिस ने दोनों अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित गांव चिपियाना में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें अपनी पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाई ने उसकी हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना बिसरख पुलिस ने पिता और पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के गिरफ्त में खडे पिता भानु राठौर और और भाई हिमांशु को पुलिस ने नेहा राठौर की हत्या करने और शव का अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि गांव चिपियाना की रहने वाली 23 साल की नेहा राठौर का हापुड़ निवासी सूरज पुत्र देवेंद्र सिंह के साथ प्रेम संबंध था. इस प्रेम संबंध पर नेहा के परिवारजनों को आपत्ति थी तथा परिवारजनों के द्वारा नेहा को सूरज से मिलने पर रोक लगा दी गई ।
लेकिन परिवारजनों लगाई गई तमाम बंदिशों के बावजूद नेहा ने 11 मार्च को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में सूरज के साथ परिवारीजनों से छिपकर बिना उनकी मर्जी के शादी कर ली। नेहा के पिता भानु राठौर पुत्र प्रेमपाल एवं भाई हिमांशु को हुई जब इस बात पता चला तो झूठी इज्जत के खातिर 12 मार्च को सुबह नेहा की हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। डीसीपी का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके का मुआयना फील्ड यूनिटी द्वारा किया गया है। सीसीटीवी का चेक किया जा रहा है और सभी साक्ष्य जुटाए गए है. पिता और पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक जांच में भेजा जा रहा है।

Related posts

दो बदमाशों ने एक मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा गार्ड में तैनात पुलिसकर्मी के हाथ -पैर को छू कर निकल गई दो गोलियां- केस दर्ज

Ajit Sinha

नशे में धुत लड़कों ने पांचवें फ्लोर पर बालकनी पर बनी स्लैब पर बैठकर मचाया उत्पात, खौफनाक वीडियो वायरल,तलाश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से घर में घुसकर गलत काम करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x