Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अंतर कालेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाईएमसीए विश्वविद्यालय का दबदबा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर कालेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज प्रारंभ हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन वाईएमसीए विश्वविद्यालय की लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। विश्वविद्यालय की टीम 200 मीटर, 800 मीटर तथा लांग जंप के मुकाबलों में विजेता रही इससे पूर्व, प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलसचिव डॉ. संजय कुमार शर्मा ने किया तथा खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कालेजों की टीमों से लगभग 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का आयोजित अधिष्ठाता विद्यार्थी कल्याण प्रो. नरेश चौहान की देखरेख में खेल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार भारद्वाज तथा डॉ शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।
पहले दिन आयोजित फाइनल मुकाबलों में लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में वाईएमसीए विश्वविद्यालय की सुदेश प्रथम, पूजा भाटी द्वितीय तथा कृति त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रही जबकि लड़कों कि 200 मीटर दौड़ में एनजीएफ कालेज का मनोज पहले, पं. एलआर कालेज का मुकुल दूसरे तथा जेबी नोलेज पार्क का सुनील तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार, लड़कियों के 800 मीटर के मुकाबलों में तीनों स्थानों पर वाईएमसीए की टीम विजेता रही। पहला स्थान चंचल, दूसरा सोनिका तथा तीसरा प्रीति राघव का रहा। लड़कों के 800 मीटर मुकाबले में एडवांस कालेज से ओम प्रकाश तथा कृष्ण क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान वाईएमसीए विश्वविद्यालय के मो. जानिक का रहा। लड़कों की लॉग जंप स्पर्धा में वाईएमसीए विश्वविद्यालय के अमित व अमन ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान हासिल किया तथा एडवांस कालेज का राहुल तीसरे स्थान पर रहा जबकि लड़कियों के लॉगजंप स्पर्धा में वाईएमसीए विश्वविद्यालय की सुदेश, अनुराधा तथा प्रीति राघव क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उपभोक्ता को दो-दो बिल भेजने के मामले में जेई को चार्जशीट करने के आदेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा प्रगति रैली की सफलता से तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर की लोकप्रियता और आत्म विश्वास बढ़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : IAXN कंपनी ने रात्री के समय गश्त करने और सर्दी से बचने के लिए डबुआ थाने के पुलिस कर्मियों को 10 जैकेट भेंट किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x