Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :फरीदाबाद के एसडीएम प्रतापसिंह आज अपने लगभग 32 वर्षों की सरकारी सेवा अवधि के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के एसडीएम प्रतापसिंह आज अपने लगभग 32 वर्षों की सरकारी सेवा अवधि के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें यहां उपायुक्त कार्यालय के कोर्ट रूम में उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विदाई पार्टी दी गई। जिसमें अतिरिक्त उपयुक्त जितेंद्र दहिया, नगराधीश कुमारी बलिना,  बल्लभगढ़ के एसडीएम अमरदीप जैन ,नूह के अतिरिक्त उपायुक्त जयवीर आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी अधिकारियों ने प्रताप सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
प्रताप सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी सरकारी सेवा के दौरान ईमानदारी व कर्मठता से कार्य करने की शैली अपनाई जिसके हमेशा ही बेहतर परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने  कहा कि सौभाग्य की बात है कि उन्होंने 1986 में एक सरकारी एसिस्टैंट के रूप में अपनी नौकरी फरीदाबाद मे शुरू की थी और यही से आज बतौर एसडीएम सेवानिवृति प्राप्त की है ।  उपायुक्त ने प्रताप सिंह को उनके भावी सामाजिक जीवन की सफलता बारे शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक कर्मठ अधिकारी बताया । उपायुक्त ने कहा की प्रताप सिंह उनके समक्ष  एक कर्मठ ईमानदार ,विश्वसनीय, सहयोगी प्रशासनिक अधिकारी साबित हुए हैं । इस अवसर पर जिला के अन्य सम्बंदित  उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी प्रताप सिंह को भावभीनी बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद:पिछड़ा वर्ग क के लिए जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच व ग्राम पंचायत पंच पदों का ड्रा : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाई बीजेपी की सरकार में कांग्रेस नेता की खूब चल रहीं हैं, यह किसी के अवैध निर्माण बनवा दें ,किसी की तुड़वा दे हैं। 

Ajit Sinha

कालोनियों में डाली जा रही सीवरेज परियोजना में हो रहा है बड़ा घोटाला : ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x