Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मोबाइल से सिम व आधार कार्ड चोरी करके अपने फोन में यूपीआई जेनरेट कर अपने खाते में 10 लाख रूपए धोखे कर लिए ट्रांसफर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पीएस एनआईटी साइबर क्राइम की टीम ने आज रविवार को साइबर फ्रॉड करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन से सिम कार्ड व आधार कार्ड चोरी करके अपने फोन यूपीआई जनरेट करके अपने बैंक खाते से 10 लाख रूपए अपने बैंक में ट्रांसफर कर लिए। अब यह आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस प्रवक्ता ने मामले के संबंध में बताया कि राजेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पिता के लिए ऋषभ नाम का व्यक्ति केयर टेकर का काम करता था, जो फतेहपुर मांडी रोड, नई दिल्ली का रहने वाला है जिसने शिकायतकर्ता के पिता के मोबाइल से सिम कार्ड तथा उनका आधार कार्ड चोरी करके अपने फोन में UPI जरनेट करके करीब 10 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। जिसका मुकदमा थाना NIT में दर्ज किया गया। मामले की कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना व तकनीकी सहायता से आरोपित को गांव नैपुर से गिरफ्तार कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। वह अपने किसी दोस्त के पास छुप रहा था। आरोपित से पूछताछ के दौरान उसके खाते में 320000 फ्रिज करवा कर अदालत के माध्यम से शिकायतकर्ता को दिलवाए गए हैं। आपराधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपित पर थाना सरोजिनी नगर नई दिल्ली में  एक पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज है। आरोपित से पूछताछ जारी है।

Related posts

बेटे और बेटी के साथ इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला जिला अस्पताल के बेसमेंट में मृत अवस्था मिली, मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है जांच।

Ajit Sinha

एक घर में घुस कर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकुओं से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी-पुलिस ने की जांच की कार्रवाई।

Ajit Sinha

ऊर्जा मंत्रालय से 30 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2020 में हनीफ कुरैशी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x