Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : देश में ह्यूमन ट्रेफिकिंग और रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला 13 साल की बच्ची के साथ घटित हुआ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : देश में ह्यूमन ट्रेफिकिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक ऐसा ही दिल दहला देने का मामला फरीदाबाद में सामने आया है जिसमे एक 13 साल की बच्ची को उसी की नानी ने दो साल पहले महज 5000 रुपये में बेच दिया था और आरोपी युवक उसे दिल्ली ले आया जहाँ उससे एक साल तक काम करवाया गया , लेकिन बच्ची पिछले एक साल से फरीदाबाद में आरोपी के पास रह रही थी और तभी से बच्ची दुष्कर्म का शिकार हो रही थी  इस दौरान बच्ची से लगातार रेप होता रहा। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में ह्यूमन ट्रेफिकिंग और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।फिलहाल बच्ची का ईलाज  फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में चल रहा है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता झारखंड की रहने वाली है और आरोपी भी झारखंड का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले पीड़िता को दिल्ली में किसी के यहाँ घरेलु कामकाज के लिए लगवाया था. पीड़िता करीब एक साल तक वहाँ रही। उसके बाद आरोपी उसे फरीदाबाद ले आया  तभी से बच्ची दुष्कर्म का शिकार हो रही थी  इस दौरान बच्ची से लगतार  रेप होता रहा। पुलिस को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर पड़ोसियों ने सुचना दी, जिस पर चाइल्ड वेलफेयर आफिसर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह के  मुताबिक बच्ची को काफी चोट लगी है, बच्ची ने पूछताछ के दौरान सेक्सुअल असॉल्ट की बात भी बताई है।  पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में ह्यूमन ट्रेफिकिंग, पस्को एक्ट , पिटाई व काई अन्य  धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  पुलिस का कहना है कि  आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पायेगा कि क्या वह और भी इस तरह के मामलों में संलिप्त है।  फिलहाल बच्ची के मेडिकल परिक्षण के बाद इलजा के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Related posts

फरीदाबाद : बेला घुड़ासन में भाजपा नेता राजेश नागर का जोरदार स्वागत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सतगुरु की शरण में जाने से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है : नवीन भासी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूल्हे राजा की बरात के साथ लाइटें लेकर चल रहे पांच लोगों में से दो लोगों की करंट लगने से दर्दनाक मौत, 3 बेहोश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x