Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:एनआईटी क्राइम ब्रांच ने चार लोगों को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी क्राइम ब्रांच ने आज सेक्टर -2 के एक मकान में छापामारी कर आईपीएल   मैचों पर  सट्टा लगाते हुए चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से एक एलईडी टेलीविजन, 5 मोबाइल फोन , सट्टे का हिसाब के लिए एक रजिस्टर , एक पेन , एक सेटाबोक्स, दो रिमोट व 29 हजार रूपए कैश बरामद किए हैं। 

इन सभी आरोपितों के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इन आरोपितों के नाम संदीप निवासी सेक्टर -2 , दीपक निवासी ब्राह्मण वाडा , बलभगढ़, ॐ भगवान निवासी  डबुआ कालोनी व  कपिल निवासी ग्रीन फिल्ड कालोनी , फरीदाबाद हैं।    

Related posts

बल्लभगढ़: दक्ष प्रजापति महासभा हरियाणा प्रदेश में समाज के पहली दक्ष प्रजापति सामुदायिक भवन का गांव डूंडसा में भूमि पूजन किया।

Ajit Sinha

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा को बेहतरीन पत्रकारिता के लिए किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पिछड़ा वर्ग क के लिए जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच व ग्राम पंचायत पंच पदों का ड्रा : डीसी विक्रम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!