#WATCH | Delhi | Satya Niketan PG building collapse | Rescue operation ongoing. NDRF and Fire Department teams at work at the collapse site. pic.twitter.com/I64JVdaCVb
— ANI (@ANI) September 6, 2026
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट में लगभग 50 साल पुरानी पांचवीं मंजिल इमारत ढह गई। ये हादसा करीब ढेड़ बजे दोपहर की है। हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस,एनडीआरएफ,दिल्ली फायर सर्विस और डीडी एमए की टीमें,फायर टेंडर और कैट्स एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई है, और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जो बिल्डिंग ढही है, उसमें पीजी आवास के रुप उपयोग किया जाता था। घटना के वक़्त बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस की मानें तो 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया और सभी को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। इस खबर में जैसे जैसे खबर आएगी, इसमें जोड़ दी जाएगी।

दिल्ली की सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले में कुल सात लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया और एक व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल लाया गया. एम्स ट्रॉमा सेंटर के अनुसार, एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाए गए लोगों में से दो को मृत घोषित कर दिया गया।
दिल्ली: सत्य निकेतन इमारत ढहने पर एनडीआरएफ के महानिरीक्षक एनएस बुंदेला का कहना है, “एनडीआरएफ की दो टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और वर्तमान में वहां काम कर रही हैं। दोनों टीमों में लगभग 70 कर्मी शामिल हैं। हम अपने कुत्तों, काटने के उपकरण और तकनीकी उपकरणों का भी उपयोग कर रहे हैं। अब तक, एनडीआरएफ की टीम ने अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और स्थानीय समुदाय के सहयोग से, जो सूचना और सहायता प्रदान कर रही है, चार पीड़ितों को बचाया है। उनमें से दो अनुत्तरदायी हैं, जबकि दो प्रतिक्रियाशील हैं। तुरंत अस्पताल ले जाया गया…हम फिलहाल इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।”

