Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

सीएम नायब सिंह सैनी ने आज चार डीएसपी और तीन एसएचओ सहित 25 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सस्पेंड


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के मामले पर कड़ा  संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में अभी तक दोषी पाए गए 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें चार डीएसपी और तीन एसएचओ शामिल है।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जो आज यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे ने बताया  कि इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूलों के चार परीक्षा निरीक्षक (इनविजीलेटर) और प्राइवेट स्कूल की एक परीक्षा निरीक्षक (इनविजीलेटर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  साथ ही, सरकारी स्कूल के चारों परीक्षा निरीक्षकों  (इनविजीलेटर)  को निलंबित कर दिया गया है।  इसके अतिरिक्त,  दो सेंटर सुपरवाइजर को भी निलंबित किया  गया है।   इन मामलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाने अथवा पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के आरोप में अभी तक चार बाहरी व्यक्तियों और आठ विद्यार्थियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। 
          
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी जाँच  जारी है।  सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को कड़े आदेश जारी करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के समीप कोई व्यक्ति न जाने पाए और 500 मीटर की दूरी से बाहर रहें। इस सम्बन्ध में अगर प्रदेश में कहीं पर भी शिकायत आती है तो संबंधित जिला प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने संगठन विभाग के तहत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी को प्रभारी किया नियुक्त-पढ़े नियुक्ति पत्र।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड ने 3 लाख रुपए लेने के बाद,केस में फंसाने की धमकी देने पर चाकू घौंप दिया-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर आजाद हिन्द फौज के सवतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x