
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 11 सदस्यों का विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21C में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर विनोद कुमार,रणबीर,रत्न सिंह,वीरेंद्र सिंह,भीम सिंह,रति सिंह,सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह,रमेश कुमार,आराम सिंह, मुख्य सिपाही पीताम्बर सिंह व वीरेंद्र सिंह की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपना सारा जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना विशेष योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए इनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और यदि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगा। सहायक पुलिस आयुक्त ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आज शुक्रवार को पुलिस लाइन, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस की श्रीमती महेश शर्मा (SO), इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, H/INSP जय भगवान, EHC लक्ष्मण सिंह व EHC राजेश कुमार की सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया तथा सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को इनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई।
1. श्रीमती महेश शर्मा (SO) अधीक्षक कार्यालय: महेश शर्मा की जन्मतिथि 04.02.1967 है। दिनांक 01.10.1985 को ये क्लर्क के पद पर भर्ती हुई, इन्होंने पुलिस विभाग में 39 साल 04 महिने 27 दिन की सेवा की है। जो चंडीगढ़ व जिला गुरुग्राम में कार्यरत रही है और अब कार्यालय पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम से अधीक्षक कार्यालय के पद से सेवानिवृत्त हुई है। ये बसई रोड जिला गुरुग्राम की निवासी है।
2. निरीक्षक राजवीर सिंह: इनका जन्म तिथि 13.02.1967 हुआ और दिनांक 20.03.1988 को ये सिपाही के पद पर हरियाणा पुलिस में चयनित हुए। इन्होंने पुलिस विभाग में 36 साल 11 महिने 08 दिन की सेवा की है व जिला सोनीपत, रोहतक, जींद, फतेहाबाद व गुरुग्राम में अपनी सेवाएं दे चुके है। वर्तमान में ये ट्रैफिक स्टाफ गुरुग्राम से तैनात थे और वर्तमान में पुलिस लाईन एरिया, हिसार में अपने परिवार सहित रह रहे है।
3. H/INSP जय भगवान: एक जन्म दिनांक 10.02.1967 को हुआ तथा दिनांक 08.10.1989 को ये हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए। उन्होंने पुलिस विभाग में 35 साल 04 महीने 20 दिन की सेवा की है। अपनी पुलिस सेवा के दौरान ये जिला भिवानी व गुरुग्राम में कार्यरत रहे है। वर्तमान में ये पुलिस लाइन, गुरुग्राम में तैनात थे। ये गांव छुड़ानी तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर के रहने वाले है।
4. EHC लक्ष्मण सिंह: इनका जन्म दिनांक 02.02.1967 को हुआ और दिनांक 15.03.2011 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित हुए। इन्होंने पुलिस विभाग में 13 साल 11 महिने 13 दिन की सेवा की है व जिला गुरुग्राम में कार्यरत रहे है। ये वर्तमान में थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में सेवारत थे और य गांव चिरवारी पोस्ट ऑफिस कटेसरा, जिला पलवल के रहने वाले है।
5. EHC राजेश कुमार: दिनांक 4.02.1967 को जन्मे EHC राजेश कुमार को दिनांक 13.08.2004 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित किया गया। इन्होंने पुलिस विभाग में 20 साल 06 माह 15 दिन की सेवा की है और जिला झज्जर व गुरुग्राम में कार्यरत रहे है। ये वर्तमान में पुलिस लाईन, गुरुग्राम में तैनात थे और प्रीत विहार जिला रेवाड़ी के रहने वाले है। विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

