Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: किसी व्यापारी को धमकाने की कोशिश न करें, विपुल गोयल और राजेश नागर व्यापारी की ढाल हैं : विपुल गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आज कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मंत्री राजेश नागर ने रोड शो किया और लोगों से वोट देने की अपील की। सराय ख्वाजा से शुरू हुए रोड शो में विपुल गोयल ने स्पष्ट कहा कि जो व्यक्ति हमारे व्यापारी भाई को धमकी दे रहा है, वह यह समझ ले कि विपुल गोयल और राजेश नागर सभी व्यापारी भाइयों की ढाल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति से डरने की जरूरत नहीं है और भाजपा के कमल के बटन को दबाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि हम हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं लेकिन कोई किसी को धमकाने की कोशिश करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विकास की डगर पर तेजी से चल रहा है। 12 मार्च को नतीजों के बाद इस विकास की गति में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से तिगांव में सैकड़ों करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। अनेक विकास कार्य मंजूर हो चुके हैं जो आचार संहिता हटते शुरू हो जाएंगे और लोगों को ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ मिलेगा। दोनों मंत्रियों ने कहा कि फरीदाबाद में सभी 46 पार्षद और मेयर बड़े अंतर से जीत के आ रहे हैं। वहीं विकास की नई कहानी लिखने के लिए हम सब पूरी तरीके से तैयार हैं।

आप लोग बिना डरे अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को दें। भाजपा आपको डराने वालों का इलाज कर देगी। उन्होंने अपने रोड शो के दौरान पल्ला सेहतपुर आदि इलाकों में भी लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्हें हजारों की संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने निश्चित रहने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों मंत्रियों ने पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर रोड शो के माध्यम से वोट देने की अपील की।

Related posts

फ़रीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद  में पहली बार डॉग लवर्ज़ की मीटिंग, टाउन पार्क में सम्पन्न हुई।  

Ajit Sinha

निर्धारित स्थानों पर शाम से ही लगाए जाएंगे 40 से अधिक नाके, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई -सीपी सतेंद्र गुप्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चिंतन शिविर का दूसरा दिन : प्रधानमंत्री के संबोधन से हुआ दूसरे दिन की चर्चा का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x