Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कट्टर बेईमान केजरीवाल को जनता ने सिखाया सबक : पंडित मोहन लाल बड़ौली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: दिल्ली में 27 साल बाद हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने अपने कार्यकर्ताओं संग जलेबी खाकर इस जीत का जश्न मनाया है। दिल्ली में भाजपा की इस भव्य जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि दिल्ली में आपदा का अंत हुआ है और 27 साल भाजपा की दिल्ली में सरकार बनी है, इसके लिए उन्होंने दिल्ली और हरियाणा की जनता का आभार जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है।

बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्ठाचार की राजनीति की दूकान पर ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ़ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं, बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। कार्यकर्ताओं संग ख़ुशी मनाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा की भी जीत बताया और कहा कि केजरीवाल ने यमुना माई का अपमान किया और हरियाणा वालों पर अनर्गल आरोप लगाकर गंदी राजनीति की, जिसका मुंहतोड़ जवाब अब दिल्ली की जनता ने दिया है। साथ ही, मोहनलाल बडौली ने कहा कि जिस दिन दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान हुआ था उसी दिन उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली में इस बार कमल खिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में भी मतदान 5 तारीख को हुए और नतीजे 8 तारीख को घोषित हुए थे और दिल्ली चुनाव के लिए भी ये ही तारीखें थी इसलिए उन्हें पहले से विश्वास था कि इस बार दिल्ली में ‘आप’ दा जाएगी और भाजपा आएगी।

Related posts

हरियाणा पुलिस की सजग रहने की अपील: कोविड 19 वैक्सीनेशन पंजीकरण की काॅल आए तो हो जाएं से सावधान: एडीजीपी विर्क 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का पटवारी व निजी सहायक रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई का मामला: सीएम महबूबा के पास पहुंचने पर पुलिस आई हरकत में, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x